फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को मिली जाम से मुक्ति, जीटी पर फंसे

Mon, 25 Aug 2014 12:53 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कांग्रेस की विजय संकल्प रैली पानीपत में जाम की समस्या को दूर करने का नया रास्ता दिखा गई। रैली में पूरे प्रदेश से हजारों वाहनों के पहुंचने पर भी शहर के किसी भी मार्ग पर जाम नहीं लग सका।
विज्ञापन


जिसके चलते शहरवासियों को राहत मिली। पुलिस ही नहीं प्रशासनिक अधिकारियों को रैली के दौरान किए गए प्रबंधों को आम दिनों में भी लागू रखना होगा। पुलिस व प्रशासन के सजग होने पर पानीपत से जाम की समस्या को दूर किया जा सकता है। वहीं रैली के चलते जीटी रोड व एलिवेटिड हाईवे पर दिनभर वाहन फंसे रहे।

पानीपत में जीटी रोड सहित हर मार्ग पर पूरा दिन जाम जैसी स्थिति रहती है। व्यक्ति सुबह उठकर सड़क पर आते ही जाम में फंस जाता है और घर वापस पहुंचने तक जाम में रहता है।
विज्ञापन


विजय संकल्प रैली में स्थानीय निवासियों ही नहीं बल्कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की भी सांसें फूली हुई थी। हर किसी को पहले ही जाम से जूझने वाले शहर से दूसरे प्रदेशों से पहुंचने वाले वाहनों को रैली तक पहुंचाने की चिंता थी। लेकिन प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने जाम की समस्या से निजात पाने के लिए नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया और उसी पर वाहनों को रैली स्थल तक पहुंचाया गया।

यह था पुलिस का नया प्लान
रैली में पहुंचने वाले वाहनों के लिए शहर में नो इंट्री थी और उनके लिए रिफाइनरी रोड व एलिवेटिड हाईवे से रूट बनाया गया था। पुलिस ने पानीपत-हरिद्वार मार्ग पर सनौली की तरफ से आने वाले वाहनों को भी शहर में दाखिल नहीं होने दिया और इन वाहनों को चौटाला रोड व एलिवेटिड हाईवे से होकर रैली स्थल तक पहुंचाया गया।

वहीं दूसरी तरफ पानीपत-रोहतक हाईवे से गोहाना की तरफ से आने वाले वाहनों को सिवाह बाईपास व एलिवेटिड हाईवे से रैली स्थल पर ले जाया गया।

असंध रोड से आने वाले वाहनों को असंध चौकी से रिफाइनरी रोड पर डायवर्ट कर दिया। इन वाहनों को रिफाइनरी रोड से जीटी रोड पर लाया गया और वाहन रैली स्थल पर पहुंचे।

एलिवेटिड हाईवे व जीटी रोड पर फंसे रहे वाहन
रैली में आने वाले वाहन एलिवेटिड हाईवे व जीटी रोड पर दिनभर फंसे रहे। यह सिलसिला सुबह से दोपहर व फिर देर शाम तक चलता रहा। जीटी रोड से आने-जाने वाली एक भी रोडवेज बस की शहर में एंट्री नहीं होने दी गई।

इन बसों को भी एलिवेटिड हाईवे से गुजारा गया। जीटी रोड पर पुलिस लाइन से लेकर नांगल खेड़ी व फिर दूसरी तरफ कोहंड से लेकर टोल प्लाजा तक वाहनों का जाम लगा रहा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष फूलचंद मौलाना भी घंटाें तक जाम में फंसे रहे। इसके अलावा कई मंत्री व वीआईपी भी जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें