क्रिसमस पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। शहर के चप्पे-चप्पे पर तैनात सीआईडी, क्राइम ब्रांच, ऑपरेशन सेल और इंटेलिजेंस के जवान संदिग्धों पर नजर रखेंगे। मंगलवार को पुलिस विभाग ने शहर में 564 अतिरिक्त पुलिसर्मियों की तैनाती की है। इनके अलावा 3 डीएसपी और 16 इंस्पेक्टरों भी ड्यूटी लगाई गई है।
शहर में लगेंगे 42 नाके
इस दौरान शहर के अलग-अलग हिस्सों में कुल 42 नाके लगाए जाएंगे। इसमें शहर के इंट्री प्वाइंट से लेकर अंदरूनी एरिया तक शमिल रहेंगे। इस दौरान 3 क्यूआरटी और सीसीटीवी फुटेज से लोगों से भी नजर रखी जाएगी। साथ ही चंडीगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शराब पीकर गाड़ी न चलाएं।