फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मुख्य सचिव ने इंजीनियरिंग विभाग से मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद ने यूटी इंजीनियरिंग विभाग से एक विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। इस रिपोर्ट में मुख्य सचिव ने विभाग से उन परियोजनाओं, कार्यों और योजनाओं का पूरा विवरण मांगा है, जिन पर हाल ही में गृह मंत्रालय की ओर से प्रशासन की वित्तीय शक्तियां घटाए जाने का असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार मुख्य सचिव का यह कदम इस उद्देश्य से उठाया गया है कि यह पता लगाया जा सके कि कहीं इस बदलाव से शहर की विकास योजनाओं पर वित्तीय संकट या देरी की स्थिति तो नहीं उत्पन्न होगी। इंजीनियरिंग विभाग फिलहाल उन सभी परियोजनाओं की सूची तैयार कर रहा है जो या तो चालू हैं या निकट भविष्य में शुरू की जानी थीं। रिपोर्ट में यह भी बताया जाएगा कि किन परियोजनाओं पर वित्तीय स्वीकृति में अड़चन आ सकती है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले पर अगले बुधवार को मुख्य सचिव की इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी संभावित है जिसमें इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें