चंडीगढ़। लेक क्लब पार्किंग क्षेत्र में आयोजित पौध मेला-2026 का उद्घाटन मंगलवार को मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद ने किया। इस अवसर पर गृह सचिव-सह-सचिव, वन एवं वन्यजीव मनदीप सिंह बराड़ और मुख्य वन संरक्षक सौरभ कुमार मौजूद रहे। मेले में वन विभाग, इंजीनियरिंग विभाग के बागवानी प्रकोष्ठ और नगर निगम सहित विभिन्न संस्थानों ने स्टॉल लगाए। नागरिकों को विभिन्न प्रकार के पौधे उपलब्ध कराए गए। 133 इकोलॉजिकल टास्क फोर्स ने नवग्रह वाटिका प्रदर्शित की, जबकि क्रेस्ट ने पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने पर्यावरण विभाग की जलवायु शिक्षा एवं जन-जागरूकता पत्रिका ‘पहल’ का विमोचन भी किया।