फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मौलीजागरां में पानी की कमी पर लोगों का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महीने से कम पानी की सप्लाई आ रही, लोगों ने उठाए जल व्यवस्था पर सवाल
विज्ञापन

मनीमाजरा। स्मार्ट सिटी के रूप में पहचान रखने वाला चंडीगढ़ के मौलीजागरां के हजारों परिवारों के लिए कम पेयजल सप्लाई आने का संकट है। बताया जा रहा कि पिछले लगभग एक महीने से क्षेत्र के लोग कम पेयजल सप्लाई पानी आने से परेशानी झेल रहे हैं।
इससे पीने के पानी से लेकर दैनिक जरूरतों तक के लिए लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। समस्या समाधान के संयोजक के मनोज शुक्ला ने कहा कि मौलीजागरां विकास नगर में वर्ष 2016 में चौबीसों घंटे जलापूर्ति की परीक्षण परियोजना शुरू की गई थी। उस समय भी लोगों को 24 घंटे पानी नहीं मिला था। आज स्थिति यह है कि नियमित सुबह-शाम की पानी की आपूर्ति भी कई क्षेत्रों में लगभग बंद हो चुकी है। समस्या समाधान टीम के रॉबर्ट विलियम ने इस स्थिति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति सामान्य है तो केवल मौलीजागरां के लोग ही इस गंभीर संकट का सामना क्यों कर रहे हैं।
विज्ञापन

निवासियों की मांग और समाधान की अपील
क्षेत्र के लोगों की मांग है कि यदि चौबीसों घंटे पानी संभव नहीं, तो सुबह-शाम पर्याप्त दबाव के साथ स्वच्छ पेयजल मिले। पिछले एक महीने से कई परिवार निजी टैंकरों से पानी मंगवाने को मजबूर हैं। इस पर हजारों रुपये का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग है। रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशनने बताया कि मौलीजागरां कांप्लेक्स को पानी सप्लाई करने वाले 8 ट्यूबवेल से तीन खराब हो चुके है।
विज्ञापन

कोट
एक ट्यूबवेल में खराबी थी, जिसे ठीक करवा दिया गया है। इसके अलावा मकान नंबर 3500 की तरफ दो पानी की लाइनों में आई दिक्कत को भी दूर कर दिया गया है। अब पूरे क्षेत्र की जांच की जा रही है। एक दिन पानी की सप्लाई सुचारु रहने के बाद इलाके में पानी की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी।— एसडीओ, हेल्थ विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें