फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनीमाजरा के जाम से निजात दिलवाने के लिए व्यापार मंडल ने लगाई डीएसपी से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मनीमाजरा। ओल्ड रोपड़ रोड पर लगने वाले जाम और मनसा देवी रोड पर खड़ी डंप गाड़ियों को हटाने के लिए मनीमाजरा व्यापार मंडल के प्रधान मलकीत सिंह ने डीएसपी ट्रैफिक गुरजीत कौर से गुहार लगाई है। मलकीत सिंह ने बताया कि 50 फीट चौड़ी ओल्ड रोपड़ रोड पर रोजाना जाम लगता है। इसका कारण है सड़क के बीच में खड़ी गाड़ियाँ और ई-रिक्शा चालकों द्वारा मनसा देवी चौक, समाधि गेट, और मोरी गेट बाजार को जाने वाली सड़कों के किनारे बनाए गए अनधिकृत ई-रिक्शा स्टैंड।
उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में ओल्ड रोपड़ रोड पर जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे निकलने में काफी समय लगता है और सभी लोग परेशान होते हैं। व्यापारी और कांग्रेसी नेता संजय भजनी ने बताया कि दोपहर में अपने बच्चों को स्कूल से लाने-ले जाने के दौरान भी उन्हें इस जाम में फंसना पड़ता है, जिससे समय की बर्बादी होती है और यह सभी के लिए सिरदर्द बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलकीत सिंह ने डीएसपी गुरजीत कौर से इस जाम से निजात दिलाने के लिए सड़क पर पुलिस कर्मचारी तैनात करने और मनसा देवी रोड पर खड़ी डंप गाड़ियों को हटाने की मांग की है। डीएसपी गुरजीत कौर ने आश्वासन दिया है कि वे गुरुवार को मनीमाजरा की सड़कों का दौरा कर इस समस्या का समाधान करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें