फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर घटती उड़ानों का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, सरकार से मांगा जवाब

Tue, 07 Feb 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
flight - फोटो : getty images
विज्ञापन
अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से घटती अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का मामला अब पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट ने सोमवार को केंद्र, पंजाब सरकार, एयर इंडिया और जेट एयरवेज को 13 फरवरी के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांगा। 
विज्ञापन


अमृतसर विकास मंच ने याचिका के जरिए अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन, बर्मिंघम, वैंकुवर, टोरंटो, मिलान और अन्य देशों में नॉन स्टॉप इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू करने की मांग की है। 

अमृतसर विकास मंच ने याचिका में कहा है कि काफी समय से अमृतसर से डायरेक्ट इंटरनेशनल फ्लाइट्स बंद होती जा रही हैं। इस कारण पंजाब के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


इससे लोगों को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं, सरकार को भी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा है। याचिका में बताया गया कि 1960 में अमृतसर से काबुल के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू की गई थी। 
विज्ञापन

महज 30 फीसदी रह गया शेयर

Air India
एयर इंडिया ने वर्ष 1980 में बर्मिंघम के लिए मास्को होते हुए इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू की थी। साल 2010 में एयर इंडिया और अन्य निजी एयरलाइंस ने अपनी इंटरनेशनल फ्लाइट्स में बड़े स्तर पर कटौती की। 

वहीं, नई दिल्ली में नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बनने से जेट एयरवेज ने या तो अमृतसर से फ्लाइट बंद कर दी या उन्हें वाया दिल्ली कर दिया। एयर इंडिया ने तो नई नीति की घोषणा करते हुए यह कहा कि उनकी सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स या तो वाया नई दिल्ली उड़ेंगी या वाया मुंबई। 

महज 30 फीसदी रह गया शेयर
याची ने हाईकोर्ट को बताया कि नई दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निजी हाथों में देने के बाद से ही अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल फ्लाइट्स का शेयर 80 प्रतिशत से गिरकर अब महज 30 प्रतिशत रह गया है। 

नई दिल्ली से इंटरनेशनल फ्लाइट्स लेने वालों में पंजाब के लोग ही अधिकतम संख्या में होते हैं। ऐसे में इंटरनेशनल फ्लाइट्स कम होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

याची ने अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अबुधाबी के लिए भी सीधे फ्लाइट की मांग की है। कहा है कि हाईकोर्ट केंद्र सरकार को निर्देश दे कि वह एतिहाद एयरवेज, एमिरेट्स, तुर्किश एयरवेज, एयर एशिया मलेशिया, ओमान एयर, सऊदी एयरलाइंस और अन्य विदेशी एयरलाइंस से यहां से ऑपरेशन शुरू करने के लिए बात करे। साथ ही एयरपोर्ट पर फूड कोर्ट, बिजनेस क्लास लाउंज, पार्किंग और ऐरो ब्रिजीस की सुविधाएं भी यहां प्रदान की जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें