फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बुलेट सवार ने बैरिकेड तोड़कर हवलदार को टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बुलेट सवार युवक ने नाके पर तैनात एक हवलदार को टक्कर मारकर घायल कर दिया। हवलदार की पहचान मलकीत सिंह के रूप में हुई है, जोकि सोमवार शाम को यूनिवर्सिटी के गेट नंबर दो के पास पीजीआई को जाने वाली सड़क पर तैनात था। शाम को करीब साढ़े सात बजे एक बुलेट सवार को पुलिस कर्मचारियों ने रुकने का इशारा किया लेकिन उसने नाके पर लगे बैरिकेड को टक्कर मारकर तोड़ा दिया। इसके बाद हवलदार मलकीत सिंह पर मोटरसाइकिल चढ़ा दिया, जिससे वह नीचे गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम की गाड़ी तुरंत घायल मलकीत सिंह को उठाकर सेक्टर-16 सरकारी अस्पताल में इलाज के ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। बुलेट चालक ने पुलिस को बताया कि उसके मोटरसाइकिल का ब्रेक फेल हो गया था, जिस कारण ये टक्कर लगी। सेक्टर-11 थाना प्रभारी जयवीर सिंह राणा पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें