चंडीगढ़। कजहेड़ी में 66 केवी ग्रिड के सामने 17 जून की रात को मैदान में मिले व्यक्ति के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों और चौकियों में मृतक का फोटो सर्कुलेट किया गया है। पड़ोसी राज्यों की पुलिस से भी फोटो साझा किया है। सभी थानों से संपर्क कर लापता लोगों के बारे में पता किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार शव पर कोई चोट के निशान नहीं थे। पुलिस को कजहेड़ी निवासी बॉबी ने 17 जून की रात करीब 7 बजे पुलिस को कॉल कर सूचना दी थी। बॉबी ने पुलिस को बताया कि उन्हें मैदान में बदबू आई। वहां गए तो देखा कि लोहे की टिन के पीछे एक व्यक्ति का शव पड़ा है, जिसके हाथ में डंडा था। पुलिस ने कजहेड़ी के गुरुद्वारे से अनाउसमेंट करवा दी थी, ताकि कुछ पता लग सके। शव लगभग एक हफ्ता पुराना लग रहा था। उसमें कीड़े भी चल रहे थे।