फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नेशनल वुशू चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ियों ने जीते 7 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। राजस्थान के जयपुर में 14 से 19 जून तक खेली गई 34वें सीनियर नेशनल वुशू चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7 पदक हासिल किए। चंडीगढ़ वुशू एसोसिएशन के महासचिव सुदर्शन कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 1 रजत और 5 कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों ने जीते पदक...
-हरीश कुमार (चंडीगढ़ पुलिस) ने 85 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने आर्मी सर्विसेज कंट्रोल बोर्ड के रवि को हराया।
-सुभाष तोमर एसडी कॉलेज सेक्टर 32 के छात्र हैं। उन्होंने ताओलू श्रेणी में रजत पदक हासिल किया।
-वंशिका जो एसडी कॉलेज की छात्रा है ने 70 किग्रा वर्ग में आईटीबीपी की सविता कुमारी को हराकर कांस्य पदक जीता।
-यश्वी और तनुज (दोनों डीएवी कॉलेज-10 के छात्र) ने क्रमशः 75 किग्रा और 100 किग्रा वर्गों में कांस्य पदक जीते।
-अनु ने 45 किग्रा वर्ग में सीआरपीएफ की अंशु कुमारी को हराकर कांस्य पदक पदक जीता।
-निखिल जो डीएवीस्कूल-8 के छात्र हैं ने 70 किग्रा वर्ग में पंजाब के खिलाड़ी को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें