फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पर आप का निशाना, कहा मेनिफेस्टो की नहीं कोई अहमियत 

Tue, 10 Jan 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कांग्रेस घोषणा पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता एचएस फूलका ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो को झूठ का पुलिंदा और धोखे वाला दस्तावेज बताया है। उन्होंने कहा कि इसमें लोगों को गुमराह करने के अलावा कुछ नहीं है। 
विज्ञापन


पीपुल्स कनवेंशन सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में फूलका ने कहा कि दिल्ली में मेनिफेस्टो जारी करते समय सोनिया गांधी और राहुल गांधी नहीं थे, क्योंकि वे एसवाईएल पर सवालों से बचना चाहते थे। कांग्रेस ने पंजाब के पानी की चौकीदारी के झूठे वादे किए हैं। अगर ऐसा नहीं है तो सोनिया और राहुल को 24 घंटे में पंजाब के हक में बयान जारी करने चाहिए। 

मुल्लांपुर दाखा हलके से पार्टी के उम्मीदवार फूलका ने कहा कि कैप्टन ने हर घर से एक नौजवान को नौकरी दिलाने का वादा किया है, जिससे 55 लाख नौकरियां मुहैया करानी पड़ेंगी, जो लोगों को गुमराह करने के अलावा कुछ नहीं है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'कैप्टन ने सीएम रहते हुए इसके वादों से उलट काम किए'

कांग्रेस - फोटो : self
साल 2002 में सत्ता संभालते ही उन्होंने नौकरियों पर पाबंदी लगा दी थी। पेंशन बंद करने और अन्य भलाई स्कीमें बंद करने के भी आदेश दिए थे। आत्महत्या करने वाले किसानों को मुआवजा देने से इंकार कर दिया था, किसानों को मुफ्त बिजली वापस लेने के आदेश दिए थे।

अब कांग्रेस ने ओआरओपी लागू करने का वादा किया है, पर जब केंद्र में कांग्रेस काबिज थी तो उसे क्यों लागू नहीं किया गया। कांग्रेस ने ही देश में वीआईपी कल्चर शुरू किया, अब वह इसे बंद करने की बात कह रही है।

कैप्टन चार हफ्तों में नशे के खात्मे की बात कह रहे हैं। पर उन्होंने ही पौंटी चड्ढा के शराब के कारोबार को फैलाया। स्वरन सिंह फिल्लौर और इंदरबीर सिंह बोलारिया को पार्टी में शामिल करवाया। 

ऐसे में लोग कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर कैसे यकीन कर सकते हैं। भगवंत द्वारा खुद को सीएम प्रोजेक्ट करने के सवाल पर फूलका ने कहा कि यह उनका विचार है, फैसला पार्टी को करना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें