फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: श्रद्धालुओं के राधे-राधे गोविंद की ध्वनि से वातावरण हुआ कृष्णमय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-40 के श्री राधा कृष्ण मंदिर में पितृपक्ष पर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पहले कलश शोभायात्रा का आयोजन हुआ। शहर के अलग-अलग भागों से होती हुई शोभायात्रा श्री राधा कृष्ण मंदिर कथा स्थल पहुंचकर संपूर्ण हो गई। कलश यात्रा में भक्तों ने संकीर्तन का खूब आनंद लिया। इस मौके पर श्रद्धालुओं के राधे-राधे गोविंद की ध्वनि से वातावरण कृष्णमय हो गया।
विज्ञापन

सहारनपुर से आए कथा व्यास उद्धव कोदंड ने प्रवचनों की अमृतवर्षा किए। कथा के पहले दिन उन्होंने भागवत की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि धुंधकारी नाम का प्रेत भी इस कथा के श्रवण करने से मोक्ष का अधिकारी हो गया। कथा के बीच बीच में भजन भी हुए। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य किया। कथा के बाद भगवान की भव्य आरती हुई और प्रसाद बांटा गया। कथा का पूर्णाहुति 14 सितंबर को होगी। मंदिर कमेटी के महासचिव विनय कपूर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें