फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपिंग ग्राउंड का खात्मा जल्द हो, इसके लिए प्रशासन रोज करेगा निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा के डंपिंग ग्राउंड के खात्मे को लेकर यूटी प्रशासन अब काफी सक्रिय हो गया है। प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने बताया कि डंपिंग ग्राउंड को खत्म करने के लिए काम शुरू हो चुका है और शहर को इससे जल्दी निजात मिले इसके लिए रोजाना नजर रखी जाएगी। कोशिश रहेगी कि इस साल ज्यादा से ज्यादा काम खत्म कर लिया जाए। हालांकि कंपनी को डेढ़ साल का समय दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, डड्डूमाजरा वेस्ट प्लांट को यूटी प्रशासन अपने हाथों में लेकर चलाना चाहता है। प्रशासन के उच्चाधिकारियों का कहना है कि अगर वेस्ट प्लांट चलाने का जिम्मा प्रशासन को मिलता है तो वह उससे बेहतर तरीके से काम ले सकेंगे। जेपी प्लांट और नगर निगम के बीच चल रहे विवाद की वजह से शहर वासियों को समस्या झेलनी पड़ रही है और शहर के कूड़े का ठीक ढंग से निपटारा नहीं हो पा रहा है। इसलिए यूटी प्रशासन के अधिकारी एनजीटी के सामने पेश होकर डड्डूमाजरा वेस्ट प्लांट को उन्हें सौंपने की अपील की थी। जानकारी के अनुसार शहर से रोजाना 450 मीट्रिक टन से अधिक वेस्ट रोजाना ड्डडूमाजरा वेस्ट प्लांट में गिराया जाता है। जेपी कंपनी को इस कूड़े को ठिकाने लगाने का ठेका दिया गया था लेकिन शर्तों के मुताबिक काम नहीं करने की वजह से ड्डडूमाजरा में कूड़े का बड़ा पहाड़ बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें