फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: प्रशासन ने 2026 की छुट्टियों का कैलेंडर किया जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन के गृह विभाग ने वर्ष 2026 के लिए सरकारी छुट्टियों की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के सभी सरकारी कार्यालयों में हर शनिवार और रविवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके अलावा राष्ट्रीय, धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों पर घोषित अवकाशों की सूची भी जारी की गई है। अधिसूचना पर गृह सचिव मंडीप सिंह बरार के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

जारी सूची के अनुसार वर्ष 2026 में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी (सोमवार), होली 4 मार्च (बुधवार), ईद-उल-फितर 21 मार्च (शनिवार), राम नवमी 26 मार्च (गुरुवार), महावीर जयंती 31 मार्च (मंगलवार), गुड फ्राइडे 3 अप्रैल (शुक्रवार), बुद्ध पूर्णिमा 1 मई (शुक्रवार), ईद-उल-जुहा 27 मई (बुधवार), स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त (शनिवार), जन्माष्टमी 4 सितंबर (शुक्रवार), गांधी जयंती 2 अक्तूबर (शुक्रवार), दशहरा 20 अक्तूबर (मंगलवार), दीवाली 8 नवंबर (रविवार), गुरु नानक जयंती 24 नवंबर (मंगलवार) और क्रिसमस 25 दिसंबर (शुक्रवार) को अवकाश रहेगा।
इस वर्ष कुल पांच अधिसूचित छुट्टियां शनिवार और रविवार को पड़ रही हैं, जिससे कर्मचारियों को इनका अतिरिक्त लाभ नहीं मिल पाएगा। खास तौर पर दिवाली (8 नवंबर), महाराजा अग्रसेन जयंती (11 अक्तूबर) और छठ पूजा (15 नवंबर) रविवार को पड़ने के कारण इन पर्वों पर अलग से छुट्टी का फायदा नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

हालांकि कर्मचारियों को प्रतिबंधित छुट्टियों की सूची में से दो वैकल्पिक अवकाश लेने की अनुमति दी गई है। अन्य अधिसूचित अवकाशों में करवा चौथ (29 अक्तूबर), भाई दूज (11 नवंबर), श्री गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस (14 दिसंबर) और 26 से 28 दिसंबर तक जोर मेला फतेहगढ़ साहिब शामिल हैं। छुट्टियों की यह सूची सरकारी कामकाज की योजना और कर्मचारियों की वार्षिक प्लानिंग के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें