फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हिमाचल से चरस लाकर ट्राइसिटी में बेच रहे आरोपी को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 4 दिसंबर को सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास एंटी नार्कोटिक सेल फोर्स (एएनटीएफ) की टीम द्वारा 524 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए आरोपी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां के गांव मस्सल अनुज कुमार उर्फ बंटी के रूप में हुई थी। आरोपी से पूछताछ में खुलासा किया है कि उसका एक अन्य साथी राहुल भी पिछले लंबे समय से ट्राइसिटी में नशा तस्करी कर रहा है। एएनटीएफ की टीम उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

4 दिसंबर को एएनटीएफ की टीम मार्केट सेक्टर-41 के पास ड्यूटी पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना पाते ही टीम सेक्टर-43 स्थित आईएसबीटी के पीछे स्थित सड़क पर पहुंची और तलाशी शुरू कर दी। इसी दौरान टीम ने एक युवक को आते देखा लेकिन वह पुलिस को देखते ही मुड़ गया और वहां से भागने का प्रयास किया। इतने में जवानों ने उसे दबोच लिया और जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 524 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी को टीम ने कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया था। पूछताछ में बताया कि साहिल उर्फ हैप्पी नाम का एक लड़का भी उसके पास आता था, जो कुल्लू और मंडी हिमाचल प्रदेश से बड़ी मात्रा में चरस लाता था और उसे ट्राइसिटी में ऊंचे दामों पर बेचता था। एएनटीएफ की टीम जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें