फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हैंड ग्रेनेड हमले के आरोपियों को पांच-पांच रुपये मिलने थे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-10 स्थित कोठी में हैंड ग्रेनेड हमले के आरोपी रोहन और विशाल मसीह को एनआईए ने तीन दिन का रिमांड खत्म होने के बाद अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले की अगली सुनवाई एक मार्च को होगी। इस दौरान पांचों आरोपियों को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया जाएगा। वहीं, आरोपियों ने रिमांड के दौरान कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्हें यूएसए में बैठे हैैप्पी पासिया व गोल्डी बराड़ ने बम धमाके के लिए कहा था। इसके लिए उन्हें विदेश के अलग-अलग नंबरों के जरिए फोन कर बताया जाता था। इस घटना को अंजाम देने के लिए पांच-पांच लाख रुपये नकदी और पुलिस से बचाने के लिए विदेश बुलाने का लालच दिया गया था। जब वह वारदात को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा की ओर से भेजे गए हैंड ग्रेनेड और पिस्टल लेने के लिए गए थे तो उन्हें एडवांस में 20-20 हजार रुपये दिए गए थे। बकाया राशि काम होने के बाद मिलनी थी लेकिन जब घटना के बाद हैप्पी पासिया ने फोन नहीं उठाया। आरोपियों के खिलाफ एनआईए जल्द चार्जशीट दायर करेगी ताकि मामले में ट्रायल शुरू हो सके। बता दें कि पंजाब पुलिस ने रोहन और विशाल मसीह को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें