फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: झपटमारी का आरोपी बरी, पीड़िता बोली-आरोपी ने मफलर बांध रखा था, नहीं पहचान पा रही

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला अदालत ने झपटमारी के एक आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। बरी होने वाले युवक की पहचान डेराबस्सी के रहने वाले कवि बिष्ट के रूप में हुई। महिला ने अदालत में आरोपी को पहचानने से मना कर दिया क्योंकि आरोपी ने वारदात के समय मफलर बांध रखा था।
विज्ञापन

साल 2021 में सेक्टर-11 थाना पुलिस ने सीमा देवी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि को वह खुड्डा अलीशेर में रहती है। अगस्त 2021 में वह अपने घर से पैदल बस स्टॉप के लिए जा रही थी। इस दौरान एक एक्टिवा सवार उसका पर्स छीन कर फरार हो गया। पर्स में 18 हजार रुपये थे। वहीं, बेटे व पति का आधार कार्ड, पैन कार्ड व दो डेबिट कार्ड थे। महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह आरोपी को सामने आने पर पहचान सकती है लेकिन महिला ने अदालत में पहचानने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें