फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सुनाम में बढ़ने लगा आम आदमी पार्टी का कुनबा

विज्ञापन
विज्ञापन
-नगर काउंसिल चुनाव से पहले अमन अरोड़ा के विकास मॉडल पर दांव लगाने को बेताब दावेदार
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
सुनाम ऊधम सिंह वाला। नगर काउंसिल चुनाव की आहट के साथ ही सुनाम ऊधम सिंह वाला में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के भीतर उत्साह चरम पर है। शहर के 23 वार्डों में जिस तरह टिकट के दावेदारों की संख्या बढ़ी है, वह न केवल पार्टी संगठन की मजबूती को दर्शाता है, बल्कि क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के विकास कार्यों और मुख्यमंत्री भगवंत मान की नीतियों पर जनता के भरोसे का भी संकेत है।
इन दिनों शहर के चौक-चौराहों और प्रमुख मार्गों पर नववर्ष और मकर संक्रांति की शुभकामनाओं वाले पोस्टर नजर आ रहे हैं। संभावित उम्मीदवारों द्वारा चलाया जा रहा यह पोस्टर अभियान किसी गुटबाजी का नहीं, बल्कि पार्टी के भीतर स्वस्थ और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का परिचायक माना जा रहा है। पोस्टरों में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के साथ साझा की गई तस्वीरें उनके क्षेत्रीय नेतृत्व और लोकप्रियता को रेखांकित करती हैं।
विज्ञापन

अनुभव और नई ऊर्जा का संतुलन
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, आप में नए प्रभावशाली चेहरों का जुड़ना पार्टी के विस्तार और बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाता है। जहां पुराने, टकसाली कार्यकर्ताओं ने संघर्ष के दौर में पार्टी की नींव मजबूत की, वहीं नए चेहरों की एंट्री से संगठन को नई ऊर्जा मिली है। अमन अरोड़ा के नेतृत्व में पार्टी अनुभव और युवा जोश के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ने की रणनीति पर काम कर रही है।
एक अनार सौ बीमार नहीं, एक दल-अनेक विकल्प
विपक्ष भले ही इसे टिकट की होड़ बताकर आलोचना करे, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आम आदमी पार्टी के पास हर वार्ड में कई योग्य और जनाधार वाले चेहरे मौजूद हैं। एक वार्ड से अनेक दावेदार होना इस बात का संकेत है कि लोग पारंपरिक राजनीति से हटकर विकास-केंद्रित राजनीति को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन

अमन अरोड़ा का साफ संदेश: विकास ही कसौटी
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के लिए उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन उनका विजन स्पष्ट बताया जा रहा है। चर्चा है कि पार्टी टिकट उसी को देगी, जो जनता के बीच सक्रिय, लोकप्रिय और सेवा भाव से जुड़ा हो। संगठन का फोकस साफ है—व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ऊपर शहर का सर्वांगीण विकास। कुल मिलाकर, सुनाम में आम आदमी पार्टी का बढ़ता कुनबा और दावेदारों की लंबी कतार आने वाले नगर कौंसिल चुनावों को दिलचस्प और मुकाबलेदार बनाने के संकेत दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें