फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो शिव और मैं शिवांगी, भाग्य था या खूबसूरत इत्तेफाक...

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। साइकिल पर सामने से एक लड़का आया और बोला, हल्लो मेरा नाम शिव है, मैं इस शहर में नया आया हूं। मेरा कोई दोस्त नहीं है। आप मेरी दोस्त बनेंगी। बेशर्मी, बेबाकी, मासूमियत, ईमानदारी, बदतमीजी आप बताइये क्या कहूं इसे। मुझसे बात करने के लिए जैसे उसे मेरी इजाजत की जरूरत ही नहीं थी। एक अनजान लड़का एक सेकंड में मेेरे ऊपर जैसे अपना अधिकार जमा रहा था। वो शिव और मैं शिवांगी, यह भाग्य था या खूबसूरत इत्तेफाक...
विज्ञापन

वेलेनटाइन डे का दिन हो और नीलेश मिश्रा का कहानी ‘पहला प्यार’, सामने नीलेश मिश्रा खुद कहानी सुना रहे हों, सामने बैठकर लड़का-लड़की एक दूसरे के साथ शिव और शिवांगी की प्यार ए दास्तां में खो गए हों। गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज सेक्टर-42 के सबरस सभागार में शुक्रवार शाम कुछ ऐसा ही माहौल था। सोशल वेलफेयर विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी मंदीप सिंह बराड़ ने नीलेश मिश्रा का स्वागत करके किया। उसके बाद प्रियंका भट्टाचार्य के गाने और नीलेश मिश्रा की कुछ पंक्तियों ने जैसे माहौल का और रोमांटिक बना दिया। उसके बाद शुरू हुई ‘पहला प्यार’ कहानी का पहला भाग जहां शिव और शिवांगी के एक तरफा प्यार की शुरूआत हुई। शिव पहली ही नजर में शिवांगी को प्यार कर बैठा, शिवांगी इस प्यार को बार बार इग्नोर करती रही। किराए का घर छोड़ा तो एक अनजान लड़के से बिछड़ने का डर जैसे शिवांगी को सताने लगा। कहानी के दूसरे पार्ट में शिवांगी के जीवन में फिर शिव लौटा, फिर जैसे शिवांगी उससे भागने की कोशिश करती रही। तीसरे भाग तक दोनों एक दूसरे को अपने दिल के हालात नहीं बता सके। कहानी केचौथे भाग में शिव ने काफी कोशिश की एक लव लैटर लिखने की, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा सका। आखिरकार शिवांगी ने कहा, बिना लिखे लैटर को शिव तुम्हारी आंखों में पढ़ रही हूं और अंत में दोनों एक दूसरे को अपने प्यार का इजहार करते हैं।
मेरे पहले गाने पर घर वालों को भी मिले कमेंट्स
नीलेश मिश्रा ने कहा कि मेरा पहला गाना जिस्म फिल्म का था। सबसे पहला फोन मामा का आया, बोले, बिपाशा बसु की फिल्म में गाना। मां कहीं जाती थी तो लोग कहते थे देखो जिस्म की मम्मी आ गईं। पापा बोले, गाना सुन लूंगा बेटा, देखूंगा नहीं। इसकेबाद फिल्मों में गाने लिख्ता गया और आज इस स्टेज पर हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें