फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अधिकारियों व कर्मचारियों पर हमला करने वालों पर कार्रवाई हो

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। खुड्डा अलीशेर में अतिक्रमण हटाने गए नगर निगम के रोड विंग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर हमला करने मामले में कार्रवाई की मांग की गई। इसे लेकर गुस्साए कर्मचारियों ने सेक्टर-9 के एमसी रोड बूथ पर रोष प्रदर्शन किया। फेडरेशन ऑफ यूटी इंप्लाइज एंड वर्कर्स ने इसकी निंदा की है।रोष प्रर्दशन को फेडरेशन के प्रधान रघबीर चंद, महासचिव गोपाल दत्त जोशी, एमसी रोड के चेयरमैन राजेंद्रन, महासचिव प्रेमपाल, कैशियर सुरिंदर ने संबोधित किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 24 फरवरी शाम को एमसी के अधिकारियों के निर्देश पर एसडीओ व संबंधित जेई अपने कर्मचारियों को साथ लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंचे। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने जेई व कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इसमें जेई जसकरण समेत समरजीत, गुरमुख, बालकिशन, तिलक बहादुर, सरवजीत सिंह, कुलदीप व बहादुर को चोटें आई हैं। जेई व कर्मचारी सेक्टर-11 के थाने पहुंचे लेकिन अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि यूनियन व फेडरेशन के पदाधिकारी मुख्य अभियंता से मिलकर उन्हें कर्मचारियों की सुरक्षा करने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके साथ भविष्य में कर्मचारियों को बिना सुरक्षा व्यवस्था के इस तरह की मुहिम में न भेजने की अपील की, जिस पर मुख्य अभियंता ने एसएसपी को पत्र भेज कर कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें