फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंच या डिनर में थाई फूड खाना है तो पहुंचे मैरियट

Sat, 12 Apr 2014 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाईलैंड फूड में ज्यादातर नॉन वेज में हर्ब का इस्तेमाल किया जाता है, जो बेहद पोष्टिक होता है। जेडब्लयू मैरियट में शुरू होने वाले थाई फूड फेस्टिवल से पहले यह बात शेफ रुनतीवा सोरले ने कही।
विज्ञापन


रुनतीवा ने बताया कि थाईलैंड में 13 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक नए साल का जश्न जिसे सोंगकरान बोला जाता है, मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि नए साल की सुबह युवा लोग अपने बड़ों के पांव छूते है साथ ही एक दूसरे के चेहरे पर रंग लगाकर खुशियां मनाते है आजकल थाईलैंड में रंगों की जगह स्वादिष्ट पानी का इस्तेमाल होता है, इससे आप यह अंदाजा लगा सकते है कि वहा खाने की क्या अहमियत है।

स्वीट डिश के बारे में उन्होंने कहा बताया कि थाईलैंड में खानुम खोर्क स्वीट डिश के तौर पर खाई जाती है जिसे मीठे नारियल के दुध से बनाया जाता है।

होटल जेडब्लयू मैरियट-35 के कैफे में थाई फूड का आनंद आप लंच (दोपहर 12.30 से 3.30 बजे तक) और डिनर ( 7.30 बजे से 11.30 बजे तक) में कर सकते है, जो 19 अप्रैल तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बफे में लंच की कीमत दो लोगों के लिए 1700 रुपये है और डिनर में दो लोगों के लिए 2200 रुपये कीमत रखी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें