फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के विरुद्ध जंग: हरियाणा के गांवों में अब लगेगा ठीकरी पहरा, 15 मई से शुरू होगी जांच

Tue, 11 May 2021 11:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

ग्राम पंचायतों को अपनी निगरानी में ठीकरी पहरे लगवाने चाहिए। इससे गांवों में कोरोना का प्रसार रुकेगा। गृह मंत्री ने बताया कि सोशल मीडिया एवं अन्य सूत्रों से गांवों में 28 लोगों की मौत की जानकारी पूरी तरह से गलत थी। स्वास्थ्य विभाग से जांच करवाने पर केवल चार लोगों की ही मौत के पीछे कोरोना संक्रमण की बात सामने आई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में अब ठीकरी पहरा लगेगा। गृह मंत्री अनिल विज ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। विज ने कहा कि 2020 में ग्रामीणों की सजगता से ठीकरी पहरे के कारण गांवों मे कोरोना के संक्रमण को काफी हद तक रोका गया था, इस बार भी उसी मकसद से ठीकरी पहरे का आदेश दिया है।

विज्ञापन


ग्राम पंचायतों को अपनी निगरानी में ठीकरी पहरे लगवाने चाहिए। इससे गांवों में कोरोना का प्रसार रुकेगा। गृह मंत्री ने बताया कि सोशल मीडिया एवं अन्य सूत्रों से गांवों में 28 लोगों की मौत की जानकारी पूरी तरह से गलत थी। स्वास्थ्य विभाग से जांच करवाने पर केवल चार लोगों की ही मौत के पीछे कोरोना संक्रमण की बात सामने आई है। सबसे पहली बैठक में ही ग्रामीण एवं शहरी इलाकों के लिए सैनिटाइजेशन की व्यवस्था करने के आदेश दिए गए थे।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाके में पंचायत एवं शहरी इलाकों में ये कार्य नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका को कराना होगा। पिछले लॉकडाउन के कारण ही कोरोना के ग्राफ में कमी आई है और जल्दी और कमी आएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस महामारी से लड़ने के लिए बड़े कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
कालाबाजारी करने वालों को नहीं बख्शेंगे
अनिल विज ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान किसी भी प्रकार की कालाबाजारी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। जहां-जहां से भी कालाबाजारी की खबरें आ रही हैं, वहां-वहां कार्रवाई कर रहे हैं। लगभग 45 लोगों को गिरफ्तार किया है। ऐसे समय में दवाइयां, सिलिंडर या अन्य किसी और चीज में कालाबाजारी करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

कोविड हॉटस्पॉट बने गांवों में 15 मई से शुरू होगी जांच

कोविड हॉटस्पॉट बने गांवों में 15 मई से लोगों की जांच शुरू होगी। कोरोना लक्षण वालों को आइसोलेशन केंद्र में रखा जाएगा। कोविड-19 वैक्सीन के लिए जल्द ही ग्लोबल टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में मंगलवार को कोविड की स्थिति का जायजा लेने के लिए हुई बैठक में ये निर्णय लिए गए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना लक्षण वालों को गांव में ही बनाए गए आइसोलेशन केंद्र में क्वारंटीन किया जाए और उनका इलाज सही तरीके से हो। आइसोलेशन केंद्र में मेडिकल, पैरामेडिकल, आशा वर्कर इत्यादि कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई जाए। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रारंभ में एक हजार आइसोलेशन केंद्र बनाने की योजना है। इसके लिए ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच को 5,000 थर्मल स्कैनर, 4,000 ऑक्सीमीटर व पर्याप्त मात्रा में पैरासिटामोल व अन्य आवश्यक दवाइयां स्टॉक में उपलब्ध हैं। 

महामारी को रोकने के लिए युद्घ स्तर पर कार्य किया जाए, चाहे वह आधारभूत संरचना की बात हो या किसी प्रकार की अन्य आवश्यक चाजों के खरीदने की। हर सीएचसी में 5-10 बेड की व्यवस्था हो।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेजों में ऑक्सीजन के भंडारण के लिए टैंक जल्द से जल्द बनाए जाएं। जिन जिलों में मेडिकल कॉलेज दूर हैं और ऑक्सीजन के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर पर निर्भरता है, वहां पर लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की व्यवस्था की जाए। उन्होंने हर जिले में 5 से 10 नए वेंटिलेटर स्थापित करने के भी निर्देश दिए। इसकी निगरानी रखी जाए कि निजी अस्पताल बेड के लिए निर्धारित दरों से अधिक न वसूलें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें