फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आतंकी रिंदा ने आढ़ती से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगदानी नहीं देने पर परिवार समेत दी मारने की दी धमकी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पाकिस्तान बैठे बब्बर खालसा के कुख्यात आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा की ओर से बड़े लोगों से रंगदारी की मांग का सिलसिला नहीं थमने का नाम नहीं ले रहा। रिंदा ने अब व्हाट्सएप काॅल के जरिये रमदास के एक आढ़ती को पांच करोड़ रुपये देने की धमकी दी। जांच के बाद रिंदा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


रमदास थानातंर्गत गांव आवाण निवासी ने पुलिस को बताया कि वह आढ़ती है। कई सालों से आढ़त के काम के साथ उसकी एक गैस एजेंसी भी है। 17 अप्रैल को वह अपने रिश्तेदार के पास थे। इस दौरान उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप काॅल आई। उन्होंने जब मोबाइल पर बात की तो दूसरी तरफ से बोलने वाले ने आरोपी ने खुद को रिंदा बताते हुए उनसे पांच करोड़ रुपये मांगे।
विज्ञापन


आरोपी ने धमकाते हुए कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो वह उसे (आढ़ती) और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाएगा। डर कर उसने फोन काट दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके मोबाइल पर एक वायस मैसेज भी भेजा। इसमें परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी रिंदा ने पांच करोड़ की रंगदारी दोबारा शनिवार को काॅल कर मांगी।
विज्ञापन



आतंकी ने वायस रिकाॅर्डिंग में आढ़ती को धमकाते हुए कहा कि वह पैसे तो ले ही लेगा। तूने जो सिक्योरिटी लेनी है ले ले। दूसरी तरफ पुलिस अधिकारियों ने आढ़ती की सुरक्षा बढा दी है। इस संबंधी डीजीपी कार्यालय को भी ईमेल की गई है। बता दें पिछले सप्ताह गैंगस्टर हैपी पछिया के गुर्गों ने गुरदासपुर के युवक शेरा की हत्या की थी। शेरा गैंगस्टरों का काम छोड़कर पुलिस की मदद करने लगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें