पुर्तगाल की जेल से कुछ समय पहले रिहा हुए आतंकी परमजीत सिंह पम्मा को भारत लाने की तैयारी में पंजाब पुलिस जुट गई है। पम्मा को सही तरीके से देश में लाने के लिए पुलिस अदालत में अर्जी दाखिल करने जा रही है।
अगर सबकुछ सही रहा तो जल्दी ही पुलिस इंग्लैंड की सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क करेगी। जिसके बाद यह प्रक्रिया पूरी हो पाएगी।जानकारी के मुताबिक 1998 में मटौर पुलिस ने पम्मा व तीन अन्य लोगों के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के आधार पासपोर्ट बनाने का मामला दर्ज किया था।
इस मामले में चारों आरोपियों की जमानत हो गई थी। तीन आरोपियों को सजा हो गई थी, परंतु पम्मा जमानत के बाद विदेश चला गया था। अदालत ने 2000 में पम्मा को भगौड़ा घोषित कर दिया था।