फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी पम्मा को इंग्लैंड से पंजाब लाने की तैयारी में जुटी पुलिस

Fri, 22 Apr 2016 04:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
आतंकवादी परमजीत सिंह पम्मा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पुर्तगाल की जेल से कुछ समय पहले रिहा हुए आतंकी परमजीत सिंह पम्मा को भारत लाने की तैयारी में पंजाब पुलिस जुट गई है। पम्मा को सही तरीके से देश में लाने के लिए पुलिस अदालत में अर्जी दाखिल करने जा रही है।
विज्ञापन


अगर सबकुछ सही रहा तो जल्दी ही पुलिस इंग्लैंड की सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क करेगी। जिसके बाद यह प्रक्रिया पूरी हो पाएगी।जानकारी के मुताबिक 1998 में मटौर पुलिस ने पम्मा व तीन अन्य लोगों के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के आधार पासपोर्ट बनाने का मामला दर्ज किया था।

इस मामले में चारों आरोपियों की जमानत हो गई थी। तीन आरोपियों को सजा हो गई थी, परंतु पम्मा जमानत के बाद विदेश चला गया था। अदालत ने 2000 में पम्मा को भगौड़ा घोषित कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्ट्रिक अटारनी से इस संबंधी मांगी गई है सलाह

आतंकवादी परमजीत सिंह पम्मा - फोटो : फाइल फोटो
इसके बाद दिसंबर 2015 में छुट्टियां मनाने के लिए जब पम्मा परिवार सहित पुर्तगाल गया था तो वहां की पुलिस रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद जैसे ही यह खबर मीडिया में आई कि पम्मा को पुर्तगाल की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था तो मोहाली पुलिस भी धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को देश लाने की तैयारी में जुट गई।

यहीं नहीं आनन फानन में मोहाली पुलिस ने एक एसपी की अगुवाई में एक टीम पुर्तगला गई, लेकिन पुर्तगाली सरकार ने इस मांग को खारिज कर दिया। हो सकता है कि पम्मा को लाने के लिए पुलिस ने जो कानूनी प्रक्रिया अपनाई थी। उसमें खामियां थी।

लगता पुलिस उन गलतियों को ठीक करने के लिए डिस्ट्रिक अटारनी की सहायता लेकर कोर्ट से दोबारा पम्मा देश लाने का प्रयास कर रही है जबकि इसी अदालत ने पहले पम्मा के पीओ के खुले वारंट जारी किए थे। इस संबंधी पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने पम्मा को विदेश से यहां लाने की बात तो कबूली है, लेकिन ज्यादा बताने से परहेज करते रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें