फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्ठी से हड़कंप: अंबाला समेत कई स्टेशनों को उड़ाने की धमकी, हरियाणा सीएम, राज्यपाल व मिलिट्री कैंप को भी बताया निशाना

Thu, 11 Nov 2021 10:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

आतंकी संगठन ने हरियाणा में 26 नवंबर और छह दिसंबर को बम धमाकों की धमकी दी है। अंबाला, चंडीगढ़ समेत दर्जनों रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की बात धमकी भरी चिट्ठी में लिखी है। हरियाणा के सीएम, राज्यपाल और मिलिट्री कैंप को निशाना बनाने की बात भी कही गई है। अब सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।
विज्ञापन
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन समेत कई अन्य प्रमुख स्थानों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नाम से मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) जीएम सिंह को पत्र के माध्यम से धमकी भेजी गई है। पत्र की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। 

विज्ञापन


पत्र में हरियाणा के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मिलिट्री कैंप सहित प्रमुख मंदिर और गुरुद्वारों को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। जो धमकी भरा पत्र रेल प्रबंधक को भेजा गया है, उसमें भेजने वाले ने खुद को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एरिया कमांडर मोहम्मद अमीन शेख बताया है। 

                                                                  धमकी भरा पत्र
विज्ञापन


धमकी भरा पत्र हिंदी में हाथ से लिखा गया है। यह पत्र 29 अक्तूबर को अंबाला मंडल रेल प्रबंधक को मिला था जो आगामी कार्रवाई के लिए आरपीएफ के सुपुर्द किया गया। मामले में आगामी कार्रवाई के लिए रेलवे द्वारा पुलिस की मदद भी ली जा रही है। वहीं इस संबंध में बुधवार रात पड़ाव थाने में मामला दर्जकर आगामी जांच आरंभ कर दी गई है।

पत्र में दी धमकी
आतंकवादी संगठन लशकर-ए-तोएबा के एरिया कमांडर मो. अमीन शेख के नाम से रेल प्रबंधक को भेजे गए पत्र में अपने जिहादियों की मौत का बदला लेने की बात कहते हुए 26 नवंबर को अंबाला कैंट, यमुनानगर, रेवाड़ी, पानीपत, करनाल, सोनीपत, शिमला, चंडीगढ़, सहारनपुर सहित अंबाला मंडल में पड़ने वाले कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ने की धमकी दी। हरियाणा के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मिलिट्री कैंप, रेलवे पुल, सिरसा, हिसार रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की बात कही है। इसके बाद कहा कि छह दिसंबर को अंबाला के प्रमुख मंदिर और गुरुद्वारों को निशाना बनाएंगे। हिमाचल के कई मंदिर फौजी कैंप हवाई अड्डों का निशाना बनाएंगे।

आरपीएफ निरीक्षक (यात्री सुरक्षा) श्याम सुंदर की तरफ से एक लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी। इसमें रेल प्रबंधक को धमकी भरा पत्र भेजने की जानकारी दी गई थी। शिकायत और प्राप्त तथ्यों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।  - देवेंद्र सिंह, प्रभारी पड़ाव थाना।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें