पंजाब की सभी 13 सीटों पर बुधवार को होने वाले लोकसभा चुनाव से मात्र एक दिन पहले थाना डेहलों की पुलिस को कैंड नहर से आतंकी संगठन का जखीरा बरामद हुआ है।
पुलिस इससे इंकार भी नहीं कर रही है कि यह किसी आतंकवादी संगठन का है जो आतंकवाद के समय के दौरान सक्रिय हो।
यह जखीरा उस समय मिला जब गोताखोर सिक्के ढूंढने के लिए नहर में कूदे। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने जब गोताखोरों की मदद से नहर में छानबीन की तो वहां से दस रॉकेट लांचर, एक देसी बम, दो एके 47, गोलियों से भरी छह मैगजीन, एक कारबाइन बिना नंबरी, दो कंडम स्टैनगन सहित दो मैगजीन खाली और एक कंडम शॉटगन बरामद हुए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।