फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीने में दर्द के बाद नाभा जेल ब्रेक कांड का आरोपी आतंकी मिंटू पीजीआई रेफर

Tue, 16 May 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
हर‌म‌िंदर स‌िंह म‌िंटू - फोटो : File Photo
विज्ञापन
खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स के आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू को सरकारी राजिंदरा अस्पताल के डाक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार देर रात मिंटू को राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया था। वहां डाक्टरों के बोर्ड ने मिंटू की जांच करने के बाद उसके पूरे चेकअप के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन


पटियाला जेल के सुपरिंटेंडेंट शमशेर सिंह ने बताया कि नाभा जेल ब्रेक करके फरार होने वाला मिंटू पिछले करीब 25 दिनों से पटियाला जेल में बंद है। शनिवार देर रात मिंटू ने सीने में दर्द की शिकायत की। उसे काफी पसीना भी आ रहा था। तुरंत मिंटू को कड़ी सुरक्षा के बीच राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे आईसीयू वार्ड में दाखिल कर डाक्टरों के बोर्ड की निगरानी में इलाज किया जा रहा था। मिंटू का ब्लड प्रेशर नार्मल नहीं रह रहा था। इसलिए डाक्टरों के बोर्ड ने मिंटू के पूरे चेकअप के लिए उसे सोमवार शाम को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। पटियाला पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मिंटू को पीजीआई ले जाया गया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें