फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: इलाके का दबंग कैसे बना आतंकी लखबीर सिंह लंडा? कनाडा में बैठकर पाकिस्तान से भिजवा रहा हथियार

Sun, 31 Dec 2023 11:38 AM IST
ajay kumar सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा अब आतंकी बन चुका है। गृह मंत्रालय ने शनिवार को ही उसे आतंकी घोषित किया है। लखबीर मूलरूप से पंजाब के तरनतारन जिले का रहने वाला है। मगर अब कनाडा में छिपा है। लखबीर अपने नेटवर्क के माध्यम से पाकिस्तान से नशा और हथियारों की खेप ड्रोन से भारत भेजता है।
विज्ञापन
आतंकी लखबीर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) का आतंकी लखबीर सिंह लंडा कनाडा में रह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये पंजाब में हथियार, विस्फोटक व हेरोइन पहुंचा रहा है। पिछले साल पुलिस ने नशा तस्कर योगराज योग निवासी तरनतारन को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसके पांच और साथियों की भी पहचान की, जो पंजाब और आसपास के राज्यों में अवैध गतिविधियों को अंजाम देने वाले मॉड्यूल का हिस्सा थे। 

विज्ञापन


पुलिस ने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) व टिफिन बम में गढ़ा हुआ एक आरडीएक्स-लोडेड टिफिन बॉक्स बरामद किया था। उसके पास से दो मैगजीन और 30 कारतूस के साथ दो एके-56 असॉल्ट राइफलें, एक .30 बोर की पिस्तौल और छह कारतूस मिले थे। हथियार-विस्फोटक-नशीले पदार्थों की तस्करी के सीमा पार संचालन मुख्य रूप से योगराज ने तरनतारन जिले के लखबीर सिंह लंडा, रिंदा और हैप्पी और जेल में बंद तस्कर गुरपवितर उर्फ साई के निर्देश पर किया था।

कनाडा पुलिस ने कुछ समय पहले एक इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया था, तब कनाडा पुलिस ने 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनमें ज्यादातर का संबंध पंजाब से है। उनमें कई फिरोजपुर के मक्खू इलाके से हैं। इसमें कई लंडा के निकटवर्ती थे। पंजाब पुलिस ने उगाही के धंधे से पर्दा उठाकर अमृतसर पुलिस ने एक गैंगस्टर दया सिंह उर्फ प्रीत सेखों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


उसने बताया कि लंडा के कहने पर 20 लोगों से रंगदारी हासिल कर चुका है। तरनतारन पुलिस ने केंद्र सरकार को लंडा को कनाडा से भारत लाने के लिए के लिए रेड कॉर्नर सर्कुलर जारी करने का अनुरोध किया था। उसने सीबीआई से भी अनुरोध किया था कि लंडा पर फंदा कसने के लिए इंटरपोल की मदद ली जाए।

विज्ञापन

इलाके के दबंग से बन गया आतंकी

पंजाब के तरनतारन जिले के गांव हरिके पत्तन में सरकारी नौकरी से रिटायर्ड 75 वर्षीय नरंजन सिंह अपनी 65 वर्षीय पत्नी परमिंदर के साथ रहते हैं। इनके दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम है तरसेम सिंह और छोटा बेटा है लखबीर सिंह उर्फ लंडा। लखबीर अभी सिर्फ 36 वर्ष का है। लखबीर पहले इलाके का दबंग बना फिर बदमाश से गैंगस्टर और आतंक की राह पर चला गया। बड़ा भाई तरसेम उसके साए से बचने के लिए गुप्त स्थान पर चला गया। मां और पिता बीमारियों से ग्रस्त रहते हैं। तरनतारन पुलिस के अनुसार, लखबीर कॉलेज के वक्त से ही झगड़े करने में मशगूल रहता था। बाद में जुर्म की दुनिया में धंसता चला गया। पुलिस ने परमिंदर से पूछताछ की तो उसने उलटा पुलिस को रोते हुए कहा कि मेरे पति शुगर के मरीज हैं लेकिन कोई डॉक्टर हमारे यहां नहीं आना चाहता है। डॉक्टर तो छोड़िए, हमारे रिश्तेदार भी नहीं आना चाहते।

हाल ही में पकड़े थे दो साथी

लखबीर के साथी नछत्तर और अनमोलदीप पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। दोनों पर हाल ही में कुरुक्षेत्र के शाहाबाद एरिया में आईईडी लगाने का आरोप है। सोनी के पास से 103 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। वह मोहाली के खरड़ में छिपकर रह रहा था। विशाल कटटू और हिम्मत सिंह को गिरफ्तार किया था। उनके पास से पॉइंट 32 बोर के देसी कट्टे, कुछ गोलियां, दो मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद किए। कट्टू पर अलग-अलग थानों में छह मुकदमे दर्ज हैं, वह भी लखबीर के गुर्गे हैं। पंजाब पुलिस ने इस साल सितंबर में पंजाब में लंडा और उसके करीबियों के 48 ठिकानों पर रेड की थी। इससे पहले अगस्त में तरनतारन की विशेष अदालत ने लंडा की संपत्ति जब्त करने का आदेश जारी किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें