फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: ट्रेन पकड़ने पहुंचा हैप्पी पसिया का गुर्गा क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, क्राॅस फायरिंग के बाद धरा

Tue, 13 May 2025 03:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

हरवंत उर्फ हैरी आतंकी हैप्पी पसिया का करीबी गुर्गा है। उसके खिलाफ कई आपराधिक केस दर्ज हैं। हत्या के मामले में वह भगौड़ा था। आरोपी ने हैप्पी पसिया और मन्नू अगवान के कहने पर पंजाब में कई जगहों पर फायरिंग भी की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकी हैप्पी पसिया के तीसरे गुर्गे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान अमृतसर निवासी हरवंत उर्फ हैरी के रूप में हुई है। आरोपी ने पकड़ने पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम पर गोली चला दी, लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में हवाई फायर कर मुस्तैदी दिखाते हुए उसे दबोच लिया। उसके कब्जे से एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी से एनआईए, आईबी और पंजाब पुलिस पूछताछ करने सीआईए पहुंची है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार रात को जोबनजीत सिंह उर्फ बिल्ला और सुमनदीप सिंह को दो पिस्टल, आरडीएक्स, 9 गोलियां और अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया था। जिनका अदालत से चार दिन का रिमांड हासिल किया था। रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद पुलिस ने तीसरे गुर्गे हरवंत सिंह उर्फ हैरी को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मंगलवार को जिला अदालत में पेश करेगी। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी ट्रेन से गुवाहाटी भागने की फिराक में थे। हरवंत उर्फ हैरी आतंकी हैप्पी पसिया का करीबी गुर्गा है। उसके खिलाफ कई आपराधिक केस दर्ज हैं। हत्या के मामले में वह भगौड़ा था। आरोपी ने हैप्पी पसिया और मन्नू अगवान के कहने पर पंजाब में कई जगहों पर फायरिंग भी की है। सूत्रों ने बताया कि हैप्पी पसिया की गिरफ्तारी के बाद मन्नू अगवान उसकी गैंग को संभाल रहा है। सूत्रों ने बताया कि एनआईए, आईबी और पंजाब पुलिस के अधिकारी आतंकी पासिया के साथियों से पूछताछ करने के लिए चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच पहुंची।

जान जोखिम में डालकर पकड़े तीन गुर्गे

क्राइम ब्रांच की टीम ने पासिया के तीनों गुर्गे पकड़ने के लिए पूरी तरह से जान को जोखिम में डालकर ऑपरेशन चलाया। एसपी जसबीर सिंह के निर्देशानुसार इंस्पेक्टर सतविंदर दुहन इस ऑपरेशन में लीड कर रहे थे। वहीं सोमवार को टीम आरोपी को दड़वा रेलवे स्टेशन के पास पकड़ने पहुंची तो आरोपी ने पुलिस पर पिस्टल तान दी। पुलिस ने उसे समझाकर सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस के तरफ गोली चला दी।

आरडीएक्स लेकर घुस रहे थे चंडीगढ़ में

क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार की रात ब्लैकआउट के दौरान आरोपियों को सेक्टर-39 के जीरी मंडी के पास मलोया के जंगल से गिरफ्तार किया था। आरोपियों के बैग में ढाई किलो आरडीएक्स था। पुलिस को सूचना थी कि इनके पास बम जैसे कोई चीज है। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों को पकड़ा। दोनों ने पुलिस पर गोली चलाने के लिए पिस्टल कॉक कर ली थी, लेकिन टीम ने गोली चलाने से पहले ही उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें