फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों के आतंक से बचना है तो डायल करें 100

Sat, 31 May 2014 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्तों के आतंक के मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 100 पर शिकायत की व्यवस्था स्थापित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


नगर निगम ने हाईकोर्ट में कहा था कि इस समस्या के लिए विशेष टोल फ्री नंबर के लिए दूरसंचार मंत्रालय को आग्रह किया गया है, लेकिन अभी तक यह नहीं मिला है।

ऐसे में हाईकोर्ट ने फिलहाल व्यवस्था होने तक 100 नंबर से काम चलाने को कहा है। कुत्तों के आतंक के मामले में हाईकोर्ट ने सेक्टर-19 के क्लीनिक में बंद पड़े एक सेंटर, मनीमाजरा और सेक्टर-38 के पशु चिकित्साल्य के दोबारा संचालन पर विचार करने के लिए निगम को निर्देश दिया है और साथ ही पूछा है कि वर्ष 2010 में बनाई गई नीति के सभी प्रावधानों की व्यवस्था कब तक शुरू होगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही हाईकोर्ट ने सेक्टर-19 में कुत्ते के काटने से नवदीप गुप्ता नाम के एक व्यक्ति की मौत के मामले में भी जवाब तलब किया है।

उल्लेखनीय है कि नगर निगम ने कहा था कि पिछले चार सालों में कुत्ते के काटने का कोई मामला सामने नहीं आया, लेकिन याचिकाकर्ता ने पिछली सुनवाई के दौरान कहा था कि सेक्टर-19 में कुत्ते के काटने से एक व्यक्ति की मौत तक हो गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें