फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पागल कुत्ते का आतंक: एक घंटे में पांच बच्चों को काटा, ज्योतिरादित्य को 18, युवराज को लगे 5 टांके

Sun, 17 Mar 2019 01:11 PM IST
खुशबू गोयल दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
पागल कुत्ते ने बच्चों को काटा
विज्ञापन
एक पागल लावारिस कुत्ता अचानक खूंखार हो गया और महज एक घंटे के भीतर 5 बच्चों को काट लिया। बच्चों ने भागना चाहा, लेकिन वह अपना बचाव नहीं कर सके। एक बच्चे को कुत्ते ने इतनी बुरी तरह से नोचा कि उसे चेहरे पर 18 टांके लगे हैं। लोगों ने कुत्ते को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। शनिवार सुबह 11 बजे ढाई वर्षीय ज्योतिरादित्य और तीन वर्षीय युवराज दशमेश एनक्लेव में अपने घर के बाहर खेल रहे थे, तभी अचानक एक सफेद रंग का पागल कुत्ता उन्हें काटने लगा। पहले कुत्ते ने ज्योतिरदित्य पर हमला किया और उसके चेहरे को इतनी बुरी तरह से काट खाया। मासूम खून से लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन


बीचबचाव में आए युवराज को कुत्ते ने कंधे और सिर पर काट लिया। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर उनके अभिभावक घर से बाहर आए तो कुत्ता वहां से भाग निकला। तत्काल बच्चों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां ज्योतिरादित्य को 18 और युवराज को 5 टांके लगे हैं। स्थानीय निवासी कुलदीप ने बताया कि बादल कालोनी के तीन बच्चों को भी पागल कुत्ते ने काटा है। इसमें एक बच्ची 4 वर्षीय किरणदीप कौर पुत्री अमनदीप सिंह है। इसके अलावा दो अन्य बच्चे जिनकी पुष्टि नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि इन बच्चों के परिजन उन्हें प्राइवेट अस्पताल में ले गए थे।
विज्ञापन

दो दिन में आधा दर्जन पिल्लों को भी काटा

दशमेश एनक्लेव निवासी कुलदीप ने बताया कि पिछले दो दिन से पागल लावारिस कुत्ते के आतंक से लोग सहमे हुए हैं। इस कुत्ते ने कालोनी में कुत्तों के आधा दर्जन पिल्लों को भी काट लिया है। अब उस कुत्ते का रैबीज इंफेक्शन पिल्लों में भी फैल गया होगा, जो आने वाले समय में लोगों के लिए मुसीबत खड़ी करेंगे। कुलदीप ने मांग की कि नगर काउंसिल को तत्काल इन लावारिस कुत्तों को पकड़वाना चाहिए।

नगर काउंसिल का प्लान कागजों तक सिमटा
जीरकपुर शहरी क्षेत्र में लावारिस कुत्तों का आतंक अपने चरम पर है। देर रात ऑफिस से घर आने वाले राहगीरों के लिए ये कुत्ते मुसीबत बनते जा रहे हैं। इनकी लगातार बढ़ रही आबादी को रोकने के लिए नगर काउंसिल की ओर से कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। काउंसिल अधिकारियों की मानें तो जल्द ही जीरकपुर में एक सेंटर का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए काउंसिल ने नगर निकाय विभाग से सेंटर के निर्माण के लिए प्रस्ताव पास करवा लिया है, लेकिन इस प्रोजेक्ट पर काम कब शुरू होगा, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें