फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 गांवों में 'हमलावर' तेंदुए की दहशत

Fri, 05 Dec 2014 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला/रायपुररानी
विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी के बड़ौना खुर्द में चार युवकों पर हमले के बाद आसपास के 72 गांवों के लोग तेंदुए के खौफ में जी रहे हैं। लोग घरों से निकलने में कतरा रहे हैं। हलांकि वाइल्ड लाइफ की टीम तीसरे दिन भी हमलावर मादा तेंदुए और उसके
विज्ञापन

शावक को नहीं तलाश सकी।

वन विभाग की ओर से वीरवार को गांवों में मुनादी करवाई गई और तेंदुए से सुरक्षित रहने के बारे में सचेत किया गया। उन्हें टांगरी नदी और जंगल के आसपास न जाने की हिदायत दी गई है।

जंगल में चल रही वर्चस्व की लड़ाई
चीफ कंजर्वेटर ने बताया कि जंगल में तेंदुआ, बारहसिंघा, जंगली सुअर, चीतल, सांभर और गीदड़ों की अच्छी खासी संख्या है। इनके बीच वर्चस्व और क्षेत्र पर कब्जा जमाने के लिए लड़ाई चल रही है। हारने वाले जीव जंगल से खदेड़ दिए जाते हैं और वे जान बचाने के लिए आबादी वाले इलाके में आ जाते हैं।
विज्ञापन


कई गांवों से मिली तेंदुए दिखने की सूचना
गांव खेड़ी, खैरवाली, हरियौल, श्यामपुर, टांगरी पुल के पास ग्रामीणों ने तेंदुए को देखे जाने की सूचना अलग-अलग समय पर रायपुररानी थाने को दी। हर सूचना पर थाना प्रभारी दीपक शर्मा टीम लेकर पहुंचे। डीएफओ इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने भी सभी जगहों पर जाकर जांच की मगर कहीं तेंदुआ पकड़ में नहीं आया।
 
किसानों की सब्जियां हो रहीं खराब
बडौना खुर्द और आसपास के गांवों में ज्यादातर किसान सब्जियां ही उगाते हैं। तेंदुए के डर से तीन दिन से वे सब्जियां तोड़ने नहीं जा पाये हैं और फसल खेत में ही खराब हो रही है। गांव के नंबरदार हरिपाल राणा व अन्य ने आरोप लगाया कि मंगलवार को वाइल्ड लाइफ टीम के एक कर्मचारी के कहने पर ही लोग खेत में गए थे उस पर विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें