फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: कांट्रैक्ट पटवारियों व कानूनगो का कार्यकाल बढ़ा, अब 31 जनवरी 2024 तक जारी रहेगी सेवा

Wed, 02 Aug 2023 12:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पिछले साल सरकार ने विभाग में पटवारियों की कमी को दूर करने के लिए सेवानिवृत्त पटवारियों को अनुबंध पर नियुक्त करने का निर्णय लिया था। इसके लिए सरकार ने सेवानिवृत्त पटवारियों के वेतन और उम्र में बढ़ोतरी की थी।वेतन 25,000 से बढ़ाकर 35,000 रुपये कर दिया गया था और आयु सीमा 65 वर्ष से बढ़ाकर 67 वर्ष करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने कांट्रैक्ट पर काम कर रहे पटवारियों और कानूनगो के हक में अहम फैसला लिया और उनके कार्यकाल में इजाफा कर दिया है। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। सरकार के फैसले के तहत कांट्रैक्ट में कार्यरत पटवारियों और कानूनगो की सेवा अवधि 31 जनवरी 2024 तक बढ़ा दी है।

विज्ञापन


मंगलवार को राजस्व एवं पुनर्वास विभाग ने सभी जिला उपायुक्तों और संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी करके सूचित किया गया है कि राज्य में पटवारियों की अनुपलब्धता को देखते हुए 31 जुलाई 2023 तक पटवारियों व कानूनगो की कांट्रैक्ट पर भर्ती करने की मंजूरी दी गई थी। अब मुख्यमंत्री की अनुमति के बाद कांट्रैक्ट पर कार्यरत पटवारियों की सेवाएं 31 जनवरी 2024 तक बढ़ा दी गई हैं।

गौरतलब है कि पंजाब में पटवारियों के 4716 पद हैं, जिनमें से केवल 1700 पद ही भरे हैं। बाकी पद भरने तक सरकार ने कांट्रैक्ट के आधार पर बीते साल पटवारियों और कानूनगो की नियुक्ति की थी। पिछले साल सरकार ने विभाग में पटवारियों की कमी को दूर करने के लिए सेवानिवृत्त पटवारियों को अनुबंध पर नियुक्त करने का निर्णय लिया था। इसके लिए सरकार ने सेवानिवृत्त पटवारियों के वेतन और उम्र में बढ़ोतरी की थी। 
विज्ञापन


वेतन 25,000 से बढ़ाकर 35,000 रुपये कर दिया गया था और आयु सीमा 65 वर्ष से बढ़ाकर 67 वर्ष करने का फैसला लिया था। इसके साथ ही नियमित पटवारी पद के लिए भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की गई थी, जिसके तहत चुने गए 710 पटवारी इन दिनों ट्रेनिंग ले रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें