चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित अंकुर स्कूल का दसवीं सीबीएसई का रिजल्ट सौ प्रतिशत रहा है। इसके लिए अंकुर स्कूल के प्रबंधन, प्रिंसिपल और स्टाफ ने उत्कृष्ट ग्रेड हासिल करने के लिए 10वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है।
इस वर्ष सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 86 छात्र एग्जाम में शामिल हुए थे। इसमें से 9 छात्रों ने 90 और उससे अधिक प्रतिशत स्कोर करके शीर्ष स्थान लिया। वहीं 26 छात्रों ने 80 और उससे अधिक प्रतिशत अंक प्राप्त किए । अन्य विद्यार्थियों ने 60 से ज्यादा अंक प्राप्त किए।