चंडीगढ़। बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओर से दसवां मिस्टर मोहाली और सातवीं मिस्टर कुराली बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता 23 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इसमें चौथा मिस्टर क्लासिक का अवॉर्ड भी दांव पर होगा। मिस्टर मोहाली ओपन कैटेगरी में भी बॉडी बिल्डर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
इसका आयोजन रविवार को निगम कमेटी कुराली में किया जाएगा। सुबह 10 से 11 बजे तक सभी का वजन होगा। मिस्टर मोहाली ओपन कैटेगरी में पहले स्थान वाले को 42 इंच का एलईडी टीवी, दूसरे स्थान वाले को 32 इंच का एलईडी टीवी देकर सम्मानित किया जाएगा। तीसरे स्थान पर माइक्रोवेव, चौथे स्थान पर होम थिएटर और पांचवें स्थान पर आने वाले को गीजर दिया जाएगा। इसके अलावा भी कई अवॉर्ड बॉडी बिल्डर्स को दिए जाएंगे। संवाद