फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: खाली सीटों और बढ़ते कार्यभार पर तनाव, शिक्षकों व अधिकारी के बीच विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। विभिन्न कोर्सों में खाली पड़ी सीटों को लेकर बढ़ते तनाव के कारण सेक्टर 10 के डीएवी कालेज में मंगलवार को कॉलेज के टीचिंग स्टाफ और एक अधिकारी के बीच तीखी बहस हो गई। सूत्रों के अनुसार यह विवाद स्टाफ सदस्यों पर पड़ने वाले बोझ से बढ़ा है।
विज्ञापन

टीचरों का तर्क है कि बड़ी संख्या में सीटें खाली होने बावजूद प्रशासनिक जिम्मेदारियां और काम का बोझ बढ़ता जा रहा है। शिक्षकों का तर्क है कि कम दाखिले से न सिर्फ शैक्षणिक योजना प्रभावित हो रही है बल्कि कार्यों के बंटवारे में असंतुलन पैदा हो गया है। जिससे उनपर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। इस मुद्दे पर जब शिक्षकों ने अपनी चिंताएं अधीक्षक के सामने रखीं तो उन्होंने इसको नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद विवाद बढ़कर तीखी बहस में बदल गया और मामला कई शिक्षकों की भागीदारी तक पहुंच गया। कॉलेज प्रशासन की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें