फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: टेनिस खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल, मैन ड्राॅ में पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन की ओर से सीएलटीए टेनिस स्टेडियम सेक्टर-10 में सीएलटीए आएटा राष्ट्रीय रैंकिंग टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। एक लाख रुपये पुरस्कार राशि वाले टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मुकाबलों में दूसरे वरीयता प्राप्त अथर्व शर्मा ने यशस्वी बलहारा को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से हराया। अथर्व ने आक्रामक खेल शैली के साथ पूरे मैच में दबदबा बनाया और पहला सेट 6-1 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में अथर्व ने अपनी गति बनाए रखी।
विज्ञापन

अथर्व ने दूसरा सेट और मैच आसानी से 6-2 से जीत लिया। एक अन्य मैच में पांचवीं वरीयता प्राप्त साहू देबाशीष ने 11वीं वरीय ओम प्रणय पारीख को सीधे सेटों में हरा दिया। दोनों खिलाड़ियों ने पहले सेट में बेहतरीन खेल दिखाया। देबाशीष ने अपने अनुभव का इस्तेमाल किया और पहला सेट टाई ब्रेक में 7-2 से मुकाबला जीत लिया। महिला एकल फाइनल क्वालीफाइंग राउंड में दूसरी वरीयता प्राप्त महिका खन्ना (यूपी) ने अजेनिका पुरी (सीएच) को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से हराया। महिका ने दमदार खेल दिखाया और बिना किसी दबाव के मैच जीत लिया। दूसरे मैच में सारा यादव (एमपी) ने लालित्य कल्लुरी (एमएच) को 6-2, 7-5 से हराया। पुरुष और महिला एकल स्पर्धाओं के मुख्य ड्रॉ मैच सोमवार को सीएलटीए टेनिस स्टेडियम सेक्टर-10 में सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे।
विज्ञापन

एकल फाइनल क्वालीफाइंग के परिणाम
पुरुष वर्ग


1. प्रसाद इंगले (एमएच) ने प्रशांत प्रोचा 6-0, 6-1 से हराया।



2. अथर्व शर्मा (एमएच) ने यशस्वी बलहारा (सीएच) 6-1, 6-2 से हराया।



3. उमर रेहान सुमेर (एमएच) ने अविक श्योराण (सीएच) 6-0, 6-0 से हराया।



4. तुषार मित्तल (डीएल) ने मनजोत सिंह आहूजा (यूके) को 7-6 (3), 6-2 से हराया।



5. देबाशीष साहू (ओडी ने ओम प्रणय पारिख (जीजे) 7-6 (2), 6-1 से हराया।



6. हेमंत कुमार (यूपी) ने यशार्थ चड्ढा (यूपी) 6-1, 6-2 से हराया।



7. सौरव कुमार यादव (डीएल) ने शुभम कुमावत (आरजे) 6-1, 6-3 से हराया।



8. अर्न्त्या ओहल्याण (एचआर) बीटी। आर्यन चौहान (एचआर) 0-6, 6-1, 10-5 से हराया।



महिला वर्ग


1. पूजा इंगले (एमएच) ने प्रियांशी कटियाल (पीबी) 6-0, 6-0 से हराया।


2. महिका खन्ना (यूपी) ने अजेनिका पुरी (सीएच) 6-1, 6-3 से हराया।



3. सारा यादव ने लालित्य कल्लूरी (एमएच) 6-2, 7-5 से हराया।



4. दुर्गांशी कुमार (डीएल) ने राधा सधारा (एचपी) 6-0, 6-2 से हराया।



5. स्मृति पुण्यानी (डीएल) ने लहर सिंह तोमर (डीएल) 6-0, 6-0 से हराया।



6. स्निग्धा रुहिल (एचआर) ने निकिता सोम (यूपी) 6-0, 6-0 से हराया।



7. आदिराई केए (तमिलनाडु) ने एलेक्सा सिंह (एचआर) 6-1, 6-1 से हराया।



8. आनंदिता शर्मा (सीजी) ने एकता इंगले (एमएच) 6-3, 6-0 से हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें