फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: साइकिल रैली से दिया सेहत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वर्ल्ड कार फ्री डे पर रविवार को सेक्टर-10 लेजर वैली से साइकिल गिरी ग्रुप ने साइकिल रैली का आयोजन कर सेहत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसमें शहर के बच्चे, युवा और बुजुर्गों ने काफी संख्या में भाग लिया। वर्ल्ड कार फ्री डे पर इस कार्यक्रम के माध्यम से शहर के लोगों को कार छोड़ साइकिल का इस्तेमाल करने का संदेश दिया गया। साइकिल रैली लेजर वैली से होते हुए सुखना लेक, बर्ड पार्क से गुजरी। साइकिल रैली में 250 के लगभग राइडर्स ने भाग लिया और शहर में एक दिन कार न चलाने की प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के लिए जागृत करना और ईंधन वाले वाहनों से प्रकृति को होने वाले प्रदूषण के बारे में अवगत कराना था। खास बात यह रही कि इस साइकिल रैली में बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने भी भाग लिया। साइकिल रैली में 81 वर्ष की आयु वाले राइडर्स भी साइकिल दौड़ाते दिखे। वहीं, रैली में ऐसे साइकिल राइडर्स भी थे जो 30 सालों से साइकिल चला रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें