टेनिस चैंपियनशिप में शॉट लगाते हैं ध्रुव बत्रा।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। नेशनल रैंकिंग टेनिस चैंपियनशिप के दौरान टेनिस खिलाड़ी रोचक मुकाबलों को जीतने केबाद मैन ड्रॉ में पहुंचे। अंडर- 18 आयु वर्ग में यह चैंपियनशिप रूट्स टेनिस अकादमी में आयोजित की जा रही है। रविवार को खेले गए क्वालीफाइंग फाइनल राउंड में समरबीर सिंह ने समरप्रीत सिंह को 6-4, 6-2 से, हरमनजीत सिंह ने सन्यम मदान को 7-5, 6-3 से, शुभ नेगी ने अंकित को 6-1, 6-4 से, ध्रुव चौधरी ने मोहित को 6-3, 7-6 से, सुखविंदर सिंह ने हर्ष को 6-4, 6-4 से, गुरप्रीत सिंह ने इश कुमार को 6-0, 6-1 से, उदय बतरा ने अनिरूद्ध को 7-6, 6-3 से और अर्पित गर्ग ने श्रेष्ठ गर्ग को 6-2,6-1 से हराया।