चंडीगढ़। सीएलटीए आएटा चैंपियनशिप में टेनिस खिलाड़ियों ने क्वालीफाइंग मुकाबले जीतकर मेन ड्रा में जगह बनाई। चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन की ओर से सेक्टर 10 स्थित सीएलटीए स्टेडियम में करवाए जा रहे मैच में रविवार को लड़कों के अंडर 18 वर्ग में राघव ने संचित ठाकुर को 6-3, 6-4 से, रितम चावला ने जसराज सिंह को 7-5, 6-3 से, परनील शर्मा ने गुरबाज सिंह को 6- 4, 6-2 से, ओजस ने मीतपॉल सिंह बाजवा को 6-3, 7-5 से हराया।
अर्णव ने तनवीर सिंह को 6-1, 6-1 से, सुमुख ने अयान चंदेल को 6-1, 6-1 से मात दी। लड़कों के अंडर 14 आयु वर्ग में आर्यवीर शर्मा ने शुभ को 6-0, 6-2 से, हरदीप सिंह ने उदयजोत सिंह को 6-3, 6-4 से, विराज सिंह ने अभिनीत वर्मा को 6-1, 6-1 से, हर्ष ने शौर्या बिष्ट को 6-4, 7- 6 से मात दी।