फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की 93 पेड पार्किंग के लिए फिर निकाला टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के अलग-अलग सेक्टरों की कुल 93 पेड पार्किंगों के लिए निगम ने शुक्रवार को फिर से टेंडर निकाल दिया है। इसमें जनवरी तक आवेदन करने वाली कंपनियों की टेक्निकल बिड देखकर टेंडर करने की योजना है। इससे पहले टेंडर के लिए दोनों जोन में कुल 9 कंपनियों ने आवेदन किया था, लेकिन टेक्निकल कमेटी ने सभी कंपनियों के आवेदन खारिज कर दिए थे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर निगम ने शहर की पेड पार्किंग को दो जोन में बांटकर टेंडर निकाला था। इसके लिए अभी तक जो कंपनियां सामने आईं थीं, उनमें कोई बड़ी कंपनी शामिल नहीं थी। एक जोन के लिए 4 तो दूसरे जोन के लिए 5 कंपनियों ने आवेदन किए थे। अनुबंध के अनुसार कंपनी को सभी पार्किंग को तीन महीने में स्मार्ट बनाना है। निगम के अधिकारियों ने बताया कि एमसी ने अभी टू-व्हीलर के पास के लिए मंथली फीस 150 रुपये और कार के पास के लिए मंथली फीस 300 रुपये रखी है।
इसमें यह भी बताया गया कि शुरुआत के 4 घंटे तक टू-व्हीलर की पार्किंग के लिए 5 रुपये और कार चालक से 10 रुपये चार्ज किए जाएंगे। 4 घंटे के बाद चार्ज दोगुना और 12 घंटे के बाद रेट पहले स्लैब के मुकाबले में चार गुना हो जाएगा। इसके अलावा पार्किंग में निगम अपने कर्मचारियों की भी तैनाती करेगा और कंपनी ने मल्टीलेवल पार्किंग के संचालन की व्यवस्था अपने पास ही रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें