फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर फटने से दस झुलसे

Mon, 24 Nov 2014 11:55 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बरसत रोड नूरवाला में एक मकान में रसोई गैस सिलेंडर फटने से दस लोग झुलस गए। इनमें से छह ही हालात गंभीर बनी है। हादसा गैस सिलेंडर की रिफिलिंग करते समय हुआ। सिलेंडर फटने के बाद लगी आग में मकान में रखी नकदी और सारा सामान जलकर राख हो गया और छह उड़ने से पूरा मकान मलबे में तबदील हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में भी दहशत मच गई। हादसा सोमवार सुबह करीब आठ बजे का है। थाना शहर के अंतर्गत बरसत रोड नूवाला चौक सोनू के मकान में कुछ प्रवासी लोग किराए पर रहते हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से एक सोमवार सुबह गैस के बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भर रहा था। इसी समय गैस सिलेंडर फट गया और मकान की छत धड़ाम के साथ नीचे गिर गई।

मकान में गैस फैलते ही आग की लपटे भी उठ खड़ी हुई और वहां पर आसपास के लोग पहुंच गए। आगजनी में मीठू पुत्र करीम, सुभान पुत्र सिराज, रहमान पुत्र सिराज, वारिश पुत्र रसूल, मुमताज पुत्र मोहम्मद, नौशाद पुत्र करीम, जफर, तारीफ, फिरोज और अनजर झुलस गए।
विज्ञापन


पुलिस और दमकल विभाग सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा और सभी लोगों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। डॉक्टरों ने जफर, तारीफ, फिरोज व अनजर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। वहीं बाकी छह के गंभीर रूप से झुलसने के चलते उपचार शुरू कर दिया। इनकी तबीयत काफी गंभीर है और समाचार लिखे जाने तक कोई सुधार नहीं आ सका था।

दैनिक काम निपटाते समय मोल ली आफत
बताया जा रहा है कि ये सब लोग सोनू नाम के व्यक्ति के मकान में किराए पर रहते हैं और यहीं पर काम करते हैं। मीठू, सुभान, रहमान व वारिश एक कमरे में थे और बाकी लोग दूसरे कमरों में मौजूद थे। वे सब दैनिक कार्य निपटा रहे थे। इसी समय एक धमाके के साथ पूरे मकान की छत उड़ गई। बताया जा रहा है कि मकान में लगी आग से इन चारों के करीब 25 हजार रुपये नकद और सारा सामान खाक हो गया।

सिलेंडर रिफिलिंग करते समय हादसा
बरसत रोड नूरवाला पर धमाका सिलेंडर रिफिलिंग के चलते हुआ है। बताया जा रहा है कि इसी मकान के दूसरे कमरे में शकील सिलेंडर रिफिलिंग का काम करता है। वह सोमवार सुबह ही रिफिलिंग कर रहा था। इसी समय सिलेंडर का ओपनर उड़ गया और फिर सारा मकान ढह गया।

एक धमाके ने डीएफएससी और पुलिस को जगाया
शहर में अवैध तरीके से सिलेंडर रिफिलिंग करने का भंडा एक धमाके के साथ फूट गया। इसी के साथ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और पुलिस के भी कान खुल गए। अधिकारी पहले शहर में सिलेंडर रिफिलिंग के अवैध कारोबार को बंद कराने का दावा कर रहे थे, जबकि यह काम पूरे शहर में पसरा है। बाहरी कालोनियों में रिफिलिंग का काम तेजी से फल फूल रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें