फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर के आधे हिस्से की खाई खाल: टांग-हाथ, बाजू से पीठ और कमर तक 40 घाव; 10 कुत्तों ने सात साल के बच्चे को नोंचा

Tue, 29 Jul 2025 08:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला

सार

अंबाला में 10 कुत्तों ने सात साल के बच्चे को नोंच डाला। उसके सिर के आधे हिस्से की खाल खा गए। बच्चे की टांगों, हाथों, बाजू से लेकर पीठ और कमर में 40 घाव आए हैं।
विज्ञापन
कुत्तों के काटने से घायल बच्चा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला के टोबा गांव में रविवार को 10 आवारा कुत्तों के झुंड ने गली में खेल रहे सात वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चा जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागा। कुत्तों ने पीछे से हमला कर उसके आधे सिर की खाल नोंच डाली। 
विज्ञापन


बच्चे की चीख सुनकर एक ग्रामीण वहां पहुंचा। इसके बाद ग्रामीणों ने कुत्तों को डंडे व पत्थरों से खदेड़ा। बच्चे को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल से चंडीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

टोबा गांव की नेहा ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। पति का देहांत हो चुका है। बेटा अविराज पड़ोसी के आठ वर्षीय लड़के के साथ खेल रहा था। कुत्तों के हमला करने पर पड़ोसी का बच्चा साइकिल पर भाग गया। 
विज्ञापन


कुत्तों के झुंड ने अविराज पर हमला कर दिया। नेहा ने बताया कि कुत्तों ने अविराज की टांगों, हाथों, बाजू से लेकर पीठ और कमर में कई जगह काटा है। उसके शरीर पर करीब 40 घाव हैं। 
विज्ञापन

सिर के ऑपरेशन के लिए अविराज को चंडीगढ़ मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में दाखिल कराया गया है। ऑपरेशन के साथ-साथ प्लास्टिक सर्जरी भी होगी। नेहा व अन्य ग्रामीणों ने गांव में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें