फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में आप भी न हो जाएं हीट स्ट्रोक का शिकार, जान लें लक्षण और बचने के उपाय

Tue, 28 May 2019 01:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अब अच्छी खासी गर्मी झेलने के लिए तैयार रहें। एक हफ्ते तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इस दौरान न तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कोई संकेत हैं और न ही कोई मौसमी सिस्टम एक्टिव हो रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ के बाहरी इलाकों में तापमान 40.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। हालांकि, रात के तापमान में थोड़ी नरमी है। रविवार रात का तापमान 23.6 डिग्री रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। इस दौरान शहर में सोमवार को लू (गर्म हवाएं) भी चली हैं।

इससे लोगों को गर्मी का अहसास ज्यादा हुआ। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिन गर्मी और बढ़ेगी। खासकर दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। रात में भी गर्मी बढ़ेगी लेकिन दिन के मुकाबले थोड़ी कम रहेगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया है कि एक जून तक मौसम शुष्क रहने वाला है। तेज धूप के साथ गर्म हवाएं भी चलेंगी। मंगलवार को तापमान 41 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान बीते बुधवार को दर्ज किया गया था। बुधवार को अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था।

संभावना जताई जा रही है कि इस हफ्ते तापमान बीते हफ्ते का रिकॉर्ड तोड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। आसमान साफ रहेगा और लू भी चलेगी।

विज्ञापन

हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा

तापमान बढ़ने और लू चलने से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। कड़ी धूप में संपर्क आने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। बुखार 104 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाता है। हीट स्ट्रोक होने पर इलाज की तुरंत जरूरत होती है। देरी होने पर किडनी और हार्ट फेल हो सकते हैं। मौत भी हो सकती है। गर्मियों के महीने में हीट स्ट्रोक का खतरा ज्यादा रहता है।

ये होते हैं लक्षण
-अचानक से शरीर का तापमान 104 डिग्री पहुंच जाए
-सिर चकराना, जी मिचलाना, पेट में दर्द व उल्टी की शिकायत
-मानसिक संतुलन बिगड़ जाना, भ्रम की स्थिति का बनना

ऐसे करें बचाव
-जरूरी हो तभी दोपहर के वक्त घर से निकलें
-शरीर में पानी की कमी न रहने दें
-ढीले व सूती कपड़ों को तवज्जो दें
-पानी के साथ छाछ व नींबू पानी पीते रहें
-धूप में खड़ी कार में बच्चे को न छोड़ें
-सुबह व शाम के वक्त ही एक्सरसाइज करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें