फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सामान्य से कम हुआ तापमान, आज भी छा सकते हैं बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में वीरवार को लगभग पूरे दिन बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि, तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने शुक्रवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शहर में वीरवार को सुबह से ही हल्के बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। उसकी वजह से अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। पूरे दिन में बारिश की एक भी बूंद नहीं गिरी। हालांकि, चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया था। इस सीजन में एक जून से लेकर अब तक 673 एमएम बारिश हो चुकी है। यह अभी भी सामान्य से करीब 17 फीसदी कम है। मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को दिन के समय में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बूंदाबांदी व बारिश हो सकती है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट भी मौसम विभाग की तरफ से जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद आने वाले दिनों में बारिश की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें