फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में पड़ने लगी कड़ाके की सर्दी, मंगलवार रहा सबसे ठंड, 6.0 डिग्री तक पहुंचा रात का पारा

Wed, 04 Dec 2019 01:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दिसंबर के पहले हफ्ते में ही तेज सर्दी लोगों को परेशान करने लगी है। हरियाणा में मंगलवार रात को इस सीजन की सबसे तेज सर्दी पड़ी। नारनौल में न्यूनतम तापमान गिरकर 6.0 डिग्री तक पहुंच गया, हालांकि दिन में धूप खिलने के बाद तापमान में मामूली बढ़ोतरी से लोगों को राहत मिली। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात का तापमान और गिरने के आसार हैं। अगले कुछ दिनों तक सुबह के वक्त लोगों को कोहरा भी परेशान कर सकता है। 

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को प्रदेश में नारनौल की रात और रोहतक का दिन सर्वाधिक ठंडा रहा। रोहतक में दिन का पारा सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। अधिकतम तापमान 21.3 और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि नारनौल का न्यूनतम तापमान 6.0 और अधिकतम तापमान 26.0 दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत जरूर मिली, लेकिन सुबह-शाम चुभने वाली सर्दी लोगों को परेशान करने लगी है। दिन में भी लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार चार दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील पर खुश्क रहने की संभावना है। दिन में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान हल्की गति से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए रात के तापमान में हल्की गिरावट व दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी।  
 

प्रमुख शहरों का तापमान


            शहर          न्यूनतम      अधिकतम

  • नारनौल         6.0            26.0
  • सिरसा          8.3             24.6
  • करनाल         7.2             22.0
  • हिसार           6.2             23.1
  • रोहतक          6.8             21.3
  • भिवानी          8.2             23.9
  • चंडीगढ़          8.0             21.8
  • अंबाला          8.2             21.3

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें