फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ डिग्री गिरा तापमान, आज बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ताउते के प्रभाव से बने साइक्लोनिक सरकुलेशन से मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। इससे तापमान में काफी गिरावट देखी गई। हालांकि पूरे ट्राइसिटी में कहीं भी बारिश नहीं हुई लेकिन बुधवार को पंचकूला और चंडीगढ़ समेत पूरी ट्राइसिटी में भारी के आसार हैं। साथ ही 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी आने की आशंका है।
विज्ञापन

बादलों के आने से दिन के तापमान में सोमवार के मुकाबले आठ डिग्री की गिरावट देखी गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि ताउते कमजोर पड़ गया है, लेकिन इसके प्रभाव से सरकुलेशन बन गया है। इसके प्रभाव से अच्छी बारिश होने के आसार बन रहे हैं। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। एक साथ दो मौसमी सिस्टम के बनने से पूरे उत्तर भारत में बारिश के आसार बने हैं। चंडीगढ़ व पंचकूला में अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं। इन दोनों शहरों भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान 50 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। अगले तीन दिन 26 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 22 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। बारिश व तेज हवाओं के चलते इस पूरे हफ्ते भी मौसम खुशगवार बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें