चंडीगढ़। नेशनल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर ब्लाइंड में के मुकाबले सेक्टर-16 स्थित स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। वीरवार को तेलंगाना और मध्य प्रदेश के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। हार-जीत का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ। तेलंगाना को छह रन से जीत मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए तेलंगाना ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में मध्य प्रदेश 6 विकेट के नुकसान पर 215 रन तक ही पहुंच सकी। एक अन्य मुकाबले में गुजरात ने चंडीगढ़ को 8 विकेट से मात दी। पहले खेलते हुए चंडीगढ़ ने 19.4 ओवर में 9 विकेट पर 128 रन बनाए। गुजरात ने आसानी से 12.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। गुजरात की यह लगातार तीसरी जीत है और वह ग्रुप रैंकिंग में पहले स्थान पर कायम है।