फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले BSF में खराब खाने की शिकायत, अब छात्राओं संग अनशन पर बैठे तेजबहादुर

Tue, 16 May 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
अनशन पर तेजबहादुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
BSF में खराब खाने की शिकायत कर चचाओं में आए तेजबहादुर एक बार दोबारा सुर्खियों में हैं। छात्राओं संग मिलकर तेजबहादुर ने भूख हड़ताल शुरु की है। रेवाड़ी में स्कूल अपग्रेड की मांग को लेकर धरने पर बैठी गांव गोठड़ा ठप्पा डहीना की छात्राओं को समर्थन करते हुए बीएसएफ में खराब खाने की आवाज उठाने वाले तेज बहादुर स्वयं भी अनशन पर बैठ गए। पिछले पांच दिन से चल रहे अनशन के चलते छात्राओं की तबीयत बिगड़ती जा रही है। छात्राएं स्कूल अपग्रेडेशन की अपनी मांग  पर अड़ी हैं। 
विज्ञापन


अनशन पर बैठे तेजबहादुर ने कहा कि एक तरफ सरकार बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान चला रही है। वहीं दूसरी ओर शिक्षा के लिए बेटियों को ही अनशन पर बैठना पड़ रहा है। बेटियों को पढ़ने के लिए दूसरे गांवों में जाना पड़ता है। सोमवार को धरना स्थल पर छात्रा एकता, रेनू, रेखा व दो अन्य की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें डहीना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। वहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं धीरे-धीरे अब ग्रामीण भी छात्राओं के समर्थन में अनशन पर बैठने शुरू हो गए हैं। एसयूसीआई के कार्यकर्ता राजेन्द्र सिंह एडवोकेट ने छात्राओं को समर्थन करते हुए कहा कि अब यह लड़ाई गांव की बेटी की न होकर, पूरे गांव की हो गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें